बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 8 नवंबर। लोनिवि संभाग बलोदा बाजार उप संभाग के अंतर्गत रेस्ट हाउस में जुआ की खबर मिलते ही थाना पुलिस की छापा मारकर 8 आरोपियों को फड़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 28140/रू एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।
शहर थाना निरीक्षक महेश धु्रव के नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाफ को निर्देश दिया गया था। 7 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि रेस्टहाउस के बरामदा मे जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर भाटापारा शहर पुलिस द्वारा गवाहों को साथ लेकर मुखबिरर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी, रेड कार्यवाही कर आरोपी शरीफ खान (40)भगत सिंह वार्ड भाटापारा, चन्द्रशेखर चक्रधारी (30)रामसागर वार्ड भाटापारा, हेमंत उपाध्याय (42)सदर वार्ड भाटापारा, महेश रजक (48)गांधीमंदिर वार्ड भाटापारा, नवीन पुरोहित (47)संजय वार्ड भाटापारा, मनीष पंजवानी (32)वृदावन कॉलोनी भाटापारा, संतोष शर्मा (44)संजय वार्ड भाटापारा, नवीन केशरवानी (48)गांधीमंदिर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदाबाजार को पकड़ाए। उनके कब्जे एवं फड से नगदी रकम 28140 रू एवं 52 पत्ती ताश जब्तकर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना भाटापारा शहर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्रवाई में सउनि मंडलेश्वर ,प्रधान आरक्षक पुरन लाल, सुनील खुटे, आरक्षक भारत भूषण पठारी, राकेश ठाकुर, श्रीचंद ,परदेशीराज, दुर्गेशस्वर्णकार, कमल किशोर साहू का विशेष योगदान रहा।