बलौदा बाजार

72 लीटर महुआ शराब जब्त, दो बंदी
29-Oct-2021 4:26 PM
72 लीटर महुआ शराब जब्त, दो बंदी

कसडोल, 29 अक्टूबर। अवैध शराब बिक्री करने वाले 2 प्रकरण में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार 27 अक्टूबर  को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झुमका में एक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। पुलिस ग्राम झुमका पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी कर छापा मारा। मौके पर एक व्यक्ति को महुवा शराब के साथ रंगे हाथ पकडय़ा। उसने अपना नाम रामनाथ भारती (40 साल) झुमका का रहने वाला बताया। मौके पर शराब बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर कोई कागजात नही होना बताया। आरोपी रामनाथ भारती के कब्जे से तीन पीले रंग की 20-20 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में कुल 60 लीटर कच्ची महुवा शराब जब्त किया गया। एक अन्य प्रकरण में 26 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि बम्हनपुरी में एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर बम्हनपुरी पहुंचकर चारो तरफ से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की तो मौके पर एक व्यक्ति महुआ शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ाया।

उसने अपना नाम संजय कुमार कुर्रे उम्र 27 साल बम्हनपुरी का रहने वाला बताया। मौके पर शराब बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर कोई कागजात नही होना बताया। आरोपी संजय कुमार कुर्रे के कब्जे से दो पीले रंग की 05-05 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में 05-05 लीटर एव एक ग्रीन कलर की स्प्राईट बाटल में 02 लीटर कुल 12 लीटर कच्ची महुवा शराब जुमला कीमती 1200 रू.  जब्त किया गया। आरोपी को को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल भेजा गया है।
 


अन्य पोस्ट