बलौदा बाजार

आरएसएस का पथ संचलन
27-Oct-2021 5:20 PM
आरएसएस का पथ संचलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 27 अक्टूबर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलोदा बाजार एवं विकासखंड का पथ संचलन एवं प्रकट कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पथ संचलन शाम 4 बजे स्थानीय बालक शाला से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग सदर रोड नेहरू चौक बस स्टैंड होते हुए नगर भवन में समाप्त हुआ। संचालन का नगर में गायत्री परिवार पतंजलि योगा समिति सहित विभिन्न समाज द्वारा पुष्प वर्षा, शंखनाद एवं जय घोष कर स्वागत किया गया।

ध्वज वंदना के बाद दंड संचालन, दंड व्यामयोगा, सामूहिक गीत हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सतीश टिकरिया उपस्थित थे।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांत व्यवस्था प्रमुख घनश्याम सोनी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघर्षशील इतिहास का प्रकाश डाला।
उन्होंने संघ कार्य को गति देने के लिए जुट जाने का आव्हान करते हुए उपस्थित जनों मात्र शक्तियों को भी प्रत्यक्ष संघ कार्य से जुडऩे का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह चंद्रहास सिन्हा ने एवं आभार प्रदर्शन सर खंड कार्यवाह प्रेमसिंग वर्मा ने किया।
इस अवसर पर जिला संघचालक खोड़श राम कश्यप नगर संघ संचालन राज नारायण केसरवानी दंड संघ संचालक नारायण चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट