बलौदा बाजार

जिले की 100 बेटियों का सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रथम जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 100 प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान किया गया।
भारतीय जनता पार्टी बलौदाबाजार कार्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छग विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय राव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगडे, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना यादव, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेसुलार धुरंधर, भाजपा के जिला मंत्री कृष्णा अवस्थी, बलौदाबाजार ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष डोमन वर्मा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की जिला संयोजिका लक्ष्मी साहू, जिला सहसंयोजक भगवती जायसवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा महाराज, जिला कार्यसमिति सदस्य बेटी बचाओ, बेटी पढाओ प्रकल्प संजय सोनवानी, कविता दुबे, विकास अग्रवाल, तुलसी रघु, कमलदीप श्रीवास, नूतन वर्मा, ईश्वरी साहू, ब्रिजबाई वर्मा, पंकज अग्रवाल, हेमदास मानिकपुरी इत्यादि उपस्थित रहे।