बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 13 अगस्त। कसडोल विधानसभा अंतर्गत बूथ सदस्यता अभियान 11 से 17 अगस्त तक करने की कार्ययोजना तैयार करने के लिए प्रशिक्षण शिविर संयुक्त रूप से चार मंडल कसडोल, पलारी, दक्षिण पलारी, लवन के शक्ति केंद्र संयोजकों, सह संयोजकों, प्रभारियों सहित दायित्ववान पदाधिकारीगणों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय बलौदाबाजार में हुई।
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जिला संगठन सहप्रभारी अशोक पांडेय, पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अजय राव सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण योगेश चंद्राकर, टेसुलाल धुरंधर, विपिन बिहारी वर्मा, श्यामबाई साहू, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, दुर्गा महेश्वर शामिल हुए। बैठक में प्रमुख कार्यकर्ताजनों को 11 से 17 तक बूथ में सत्यापन सप्ताह तथा 25 कार्यकर्ता बनाने सदस्यता अभियान संबंधी विभिन्ना संगठनात्मक विषयों की कार्ययोजना व जिम्मेदारी तय की गई।
गौरीशंकर अग्रवाल ने बूथ में सदस्यता अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली जो हम भाजपा के कार्यकर्ता है, सिर्फ भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें आतंरिक लोकतंत्र है, भाजपा में अध्यक्ष वंश परंपरा के आधार पर तय नहीं होते, बल्कि योग्यता के आधार पर होते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक बूथ कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और एक गरीब का बेटा और भाजपा कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। जिला भाजपा संगठन सह प्रभारी अशोक पांडेय ने आग्रह किया कि बूथ समिति प्रभावी होने के साथ सर्व स्पर्शी व सर्व समावेशी हो इस बात का पूरा ध्यान रखते हुए कार्यकर्ता सदस्यता अभियान जल्द संपन्ना कर मंडल अध्यक्ष को सौंपे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार निश्चित समय सीमा में हमारे जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने सभी दिए कार्यों को जिस तरह संपन्न किया है, उसी प्रकार इस आवश्यक कार्य को भी जल्द कर हमें प्रदेश नेतृत्व को देना है, इसमें आप सभी कम से कम एक सफ्ताह का समयदान करने कृत संकल्पित होकर कार्य करें।
इस दौरान तेजराम वर्मा, दुर्गा पटेल, अनिल पांडे, सेवक वर्मा, राजकुमार जायसवाल, नपं अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा, जपं अध्यक्ष गौरी देवी, विजय केशरवानी, राजकुमार साहू, कृष्णा अवस्थी, सुनीता वर्मा, गुलाम गौस, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, विजय यादव, महेंद्र साहू, नंद वर्मा, नपं अध्यक्ष मीना बारले, रामकुमार साहू, सुदीप मानिकपुरी, संतोष कश्यप, हेमंत साहू, पवन वर्मा, जितेंद्र साहू, विपिन वर्मा, दौलत वर्मा, गोविंद घृतलहरे, विजय कोशले, हेमंत टिकारिहा, नेतरंजन निर्मलकर, रघु वर्मा, धीरज मिश्रा, विकास अग्रवाल, प्रणव अवस्थी, आकाश जायसवाल, रामलाल कुर्रे, योगेश वर्मा सहित विधानसभा में निवासरत भाजपा के जनप्रतिनिधिगण, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ एवं समस्त मंडलों के प्रभारी सहित प्रमुख भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।