बालोद

भाजपा महिला मोर्चा शहर कार्यकारिणी घोषित सरोजिनी-डॉ. टुवानी बनीं महामंत्री
20-Jun-2021 6:56 PM
 भाजपा महिला मोर्चा शहर कार्यकारिणी घोषित सरोजिनी-डॉ. टुवानी बनीं महामंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 20 जून।
महिला मोर्चा शहर की अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक ने कल अपने टीम की घोषणा नए बस स्टैंड स्थित भारत माता के स्थापित मूर्ति के पास की।  जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए अपनी टीम का एलान किया । घोषणा करते वक्त भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा पूर्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू भाजपा नेता अमित चोपड़ा कमल पंपलिया मौजूद रहे। 

लीला शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इस शहर महिला मोर्चा में मिले सभी नवीन दायित्व को मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं देती हूंऔर जिस नियुक्तियों से शहर में पार्टी को मजबूती मिलेगी। 
हितेश्वरी कौशिक ने कहा कि शहर में महिलाओं को भाजपा के साथ जोडऩे का संगठन को विस्तार देने का लक्ष्य लेकर हम बढ़ेंगे और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ हमेशा आवाज को बुलंद करेंगे एवम सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए कार्य करेंगे यही हमारी टीम की प्राथमिकता होगी।

महिला मोर्चा की टीम में उपाध्यक्ष में सोमबाई साहू,कौशल्या यादव,महामंत्री में सरोजिनी साहू मोना टुवानी,कोषाध्यक्ष में मंजू साहू, सह कोषाध्यक्ष में सुनीता यादव मंत्री में पूजा साहू,पुष्पलता बनपाल, मीडिया प्रभारी शारदा सामटकरसह मीडिया प्रभारी याकेश्वरी देशमुख,कार्यालय प्रभारी रेखा यादव सह कार्यालय प्रभारी प्रियंका श्रीवास् को बनाया गया वाह 15 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। 

 


अन्य पोस्ट