बालोद

कांग्रेसियों ने बस्ती में बांटे सूखा राशन व मास्क
30-May-2021 8:11 PM
कांग्रेसियों ने बस्ती में बांटे सूखा राशन व मास्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 30 मई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश की कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि पर नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर जरूरत मंदों को सूखा राशन वितरण किया गया।

सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया की ओर से ब्लॉक कांग्रेस द्वारा वार्ड नं. 5, 9, 18, 14, 21 व 17 के जरूरतमंदों को सूखा राशन वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष काशीराम निषाद, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, जिला सयुक्त महामंत्री विवेक मसीह व विजय जोगदंड, रुक्मणी ठाकुर, जिला सचिव रवि जायसवाल, के ईश्वर राव  व युवराज साहू, इंटक जिला अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार, इंटक अध्यक्ष तिलक मानकर, वरिष्ठ कांग्रेसी नवीन कथूरिया, युवा नेता प्रवीण शर्मा, एल्डरमेन अप्पू महेन्द्रन, पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा, युवा नेता सुरेंद्र भेंडिया, पूर्व पार्षद राकेश जायसवाल, पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव, सेवा दल नगर अध्यक्ष जितेंद्र मेश्राम, पूर्व पार्षद चम्पा साहू, जेबा कुरैशी, यामिनी देवदास, राधा शर्मा, पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ, मुरली पटेल, राजू चिकवा, विकास सिंह, दीपक सिंह, वेदप्रकाश चन्द्राकर सहित स्थानीय प्रदेश व जिला के कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधिगण कांग्रेस विंग व मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित हुए।
 


अन्य पोस्ट