बालोद

माताओं का सम्मान
09-Mar-2021 6:03 PM
माताओं का सम्मान

बालोद, 9 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव सहित उनकी पूरी टीम ने बालोद जिले के ऐसे माताओं का सम्मान किया जो बालोद जिले वासियों के लिए गौरव है। 
 बालोद जिले के बेटे से सम्मान पाकर माताओं ने अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया तो वही जिले के जाने-माने डॉक्टर प्रदीप जैन की मां की आंख से आंसू भी छलक पड़े।  सबसे पहले भाजपा प्रदेश मंत्री की टीम बालोद नगर के शिकारीपारा के उस महिला का सम्मान किया जिनके दो पुत्र कार्यपालन अभियंता व तीन पुत्र डॉक्टर है। जिसके बाद जिले के दो प्रसिद्ध डॉक्टर अग्रवाल व प्रदीप जैन के घर पहुंच कर माताओ का सम्मान किया। जब डॉ प्रदीप जैन के घर सम्मान करने पहुंचे तो प्यार देखकर उनकी मां की आंख से आंसू छलक पड़े।  उसके बाद अंत में सेवानिवृत्त आईएएस बी एल ठाकुर के घर पहुंचकर उनकी 102 वर्षीय माता का सम्मान किया। 
 


अन्य पोस्ट