बालोद
पहला टीका सिविल सर्जन को
17-Jan-2021 6:15 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 17 जनवरी। जिले में कोरोना वैक्सीन लगने की शुरुआत हो चुकी है। पहली खेप में मिले 3840 वैक्सीन केवल हेल्थ वर्कर्स को ही लगाए जाएंगे। शनिवार को जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसएस देवदास ने वैक्सीन लगवाया। इधर तैयारियों का जायजा बालोद जिले के कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने लिया।
पहले चरण में बालोद जिले को मिले वैक्सीन को बालोद जिला अस्पताल, देवरी व अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा। ज्ञात हो कि 1 दिन में हर सेंटरों में 100 वैक्सीन लगाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा लोगों में वैक्सीन को लेकर लोगों भ्रम दूर करने जागरूकता अभियान चला रही है तो वहीं फायदे भी गिनाए जा रहे हैं। वही वैक्सीन लगने के बाद किसी भी तरह के दुष्प्रभाव को लेकर भी प्रशासन अलर्ट है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे