बालोद

कचरा भरे गड्ढे में गिरी गाय, युवकों ने निकाली
29-Oct-2026 4:57 PM
कचरा भरे गड्ढे में गिरी गाय, युवकों ने निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 29 अक्टूबर।
बालोद शहर में कचरे से भरे गड्ढे में गाय गिर गई। वह बाहर निकलने के लिए 3 घंटे छटपटाते रही। घंटे भर की मशक्कत के बाद स्थानीय युवकों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

बालोद में देशी शराब दुकान के सामने स्थित सोख्ता गड्ढे जिसे अब डिस्पोसजल पानी बॉटल एवं कचरा फेंकने की जगह बना दिया गया है, में एक गाय गिर गई। वह गड्ढे में गिरकर फंस गई थी। बाहर निकलने के लिए कोशिश करती रही, पर नहीं निकल पाई।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय युवकों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद गाय को गड्ढे से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गड्ढे को जल्द भरवाया जाए अथवा उसके आसपास उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


अन्य पोस्ट