बालोद
अवैध रेत खुदाई और परिवहन की शिकायतें
16-Oct-2026 6:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गुण्डरदेही, 16 अक्टूबर। बालोद जिले के गुण्डरदेही क्षेत्र अंतर्गत डोकरी घाट और ग्राम रंगकठेरा के आसपास कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर स्थानीय स्तर पर शिकायतें सामने आई हैं। मामले में एक व्यक्ति की भूमिका को लेकर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, रेत उत्खनन की वैधता और संबंधित व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध रूप से रेत निकाला और परिवहन किया जा रहा है। मामले की सत्यता का पता लगाने के लिए खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किए जाने की मांग की जा रही है, जिससे उत्खनन की अनुमति, निर्धारित क्षेत्र, वाहनों के दस्तावेजों और नियमों के पालन की पड़ताल हो सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे