बालोद
नाबालिग बेटी से रेप, आरोपी पिता बंदी
24-Jul-2026 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 24 जुलाई। बालोद जिले में पिता द्वारा अपनी ही 12 वर्षीय नाबालिग बेटी से रेप का मामला सामने आया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता अपनी मां के साथ गुंडरदेही थाने पहुंची और पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बालोद एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि थाना गुंडरदेही में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उसके ही पिता द्वारा दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे