बालोद
ठेकेदार संघ के अध्यक्ष बने चंद्रेश
09-Jun-2025 8:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उपाध्यक्ष अजयन - कोषाध्यक्ष बने गोपेश गुप्ता
दल्ली राजहरा, 9 जून। रविवार को दल्ली राजहरा व चिखलाकसा के सभी ठेकेदारों की बैठक रखी गई। बैठक में राजहरा ठेकेदार संघ का गठन किया गया। ठेकेदारों द्वारा सर्वसम्मति से संरक्षक विष्णु देव सिंह, राजेंद्र कुमार जैन, बच्ची देवी मिश्रा, विजय शर्मा एवं रवि जायसवाल को मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष चंद्रेश जैन, उपाध्यक्ष अजयन पिल्लै, सचिव जयदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोपेश गुप्ता मनोनीत किए गए। कार्यकारणी सदस्य सुरेश आहूजा, रामू शर्मा, राजकुमार साहू, प्रमोद चौधरी,घनाराम साहू, वैभव लूनिया, अमित चनानी, आकाश कारड़ा आदि बनाए गए हैं।
पदाधिकारियों ने कहा कि ठेकेदारों की बहुत सी समस्याएं होती हैं, जिन्हें संघ के माध्यम से अधिकारियों से मिलकर हल करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


