बालोद
राष्ट्रीय सदस्य ने की कांग्रेसियों से मुलाकात
27-Apr-2023 6:34 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दल्लीराजहरा, 27 अप्रैल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कि डेली गेट क्रांति बंजारे का दल्लीराजहरा प्रवास हुआ। उन्होंने अपने अल्प प्रवास में नगर के कांग्रेसजनों से भेंट किया।अपने इस भेंट मुलाकात में उन्होंने क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति के संदर्भ में कांग्रेस जनों से चर्चा किया और कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने हेतु दिशा निर्देश भी दिए। इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट एवं बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतीराम कोसमा, नगर पालिका दल्लीराजहरा के अध्यक्ष शिबू नायर, बालोद जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष संगीता नायर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडे, युवा नेता एवं नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे