बालोद

गौरव समागम में पालिका को 5 करोड़ और नपं को 3 करोड़ देने की घोषणा
16-Feb-2023 2:52 PM
गौरव समागम में पालिका को 5 करोड़ और नपं को 3 करोड़ देने की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 16 फरवरी।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित गौरव समागम 2023 में बालोद नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने पूरे नगर पालिका की तरफ से पूरे प्रदेश के नगर पालिका अध्यक्षों की तरफ से महत्वपूर्ण बातों को प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के नगरी निकाय मंत्री के समक्ष रखा उनकी बातों को सुनकर पूरा हाल तालियों की गूंज से भर गया। दरअसल, उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को देखते हुए प्रत्येक नगरीय निकायों में छठ घाट तो होता है, परंतु एक भोजली घाट निर्माण की बात भी कही बालों का सौभाग्य है कि पूरे प्रदेश भर के समागम में नगर पालिका अध्यक्ष को बोलने का अवसर प्राप्त हुआ। नपा अध्यक्ष के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया सहित अधिकारीगण ने भी तालियों से किया पालिका अध्यक्ष का अभिवादन किया।

बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखा की नगरपालिका क्षेत्रों में जो तालाब बने होते हैं। वहां पर अक्सर महिलाएं आते जाते स्तनपान के लिए जगह कोसती है, उन्हें काफी दिक्कतें होती है। छोटे मासूम बच्चे भी रहते हैं गोद में खेलने वाले बच्चे रहते हैं, इसलिए प्रत्येक तालाबों में महतारी सम्मान कक्ष का भी निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम काफी दूर होता है, और ऐसे में आने जाने में दिक्कत होती सबसे ज्यादा बरसात के दिनों में इसलिए उन्होंने स्वर्ग रथ की मांग भी प्रत्येक नगरपालिका के लिए की।

पहले बोलना पड़ता था अब सब हो जाता है
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने पूर्व की सरकार पर तंज कसा और वर्तमान सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पहले यह बोलना पड़ता था कि संपत्ति कर जो बढ़ाएं हैं, उसे कम कर दीजिए, नलकर जो बढ़ाएं उसे कम कर दीजिए, सहित अन्य करों के विषय में प्रदेश सरकार को लगातार बोलना पड़ता था। मंत्रियों को बोलना पड़ता था, परंतु आज हमारी सरकार में बैठे प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नगरी निकाय मंत्री इन सब बढ़े हुए कार्यों को खुद ही कम कर रहे हैं। यह नगरपालिका एवं वहां रहने वाले लोगों के लिए काफी सहूलियत का विषय है।

नए नगर पालिका की सौगात, 5 करोड़ भी
सभी नगरी निकाय के जनप्रतिनिधियों की ओर से विकास चोपड़ा को अपनी बात रखा मुख्यमंत्री ने विभिन्न मांगों को मानते हुए 5 करोड़ रुपए सभी नगर पालिकाओं को और 3 करोड़ रुपए सभी नगर पंचायतों को देने की घोषणा की। साथ ही नगर पालिका बालोद के लिए नवीन पालिका कार्यालय की भी जल्द स्वीकृति देने की बात कही।
 


अन्य पोस्ट