बालोद
गणेश राम चौधरी का निधन
30-Jan-2023 3:28 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दल्लीराजहरा, 30 जनवरी। छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के संरक्षक गणेश राम चौधरी का 29 जनवरी की दोपहर शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 30 जनवरी को किया गया। वे 69 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, पुत्री छोड़ गए। स्व. चौधरी एक सुलझे हुए श्रमिक नेता माने जाते थे। वे प्रसिद्ध श्रमिक नेता स्व. शंकर गुहा नियोगी के पुराने साथी थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे