बालोद

विधायक ने किया रंगमंच का उद्घाटन
20-Jan-2023 3:33 PM
विधायक ने किया रंगमंच का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 20 जनवरी।
वार्ड - 16 में वार्डवासियों की लम्बित मांग को वार्ड पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा द्वारा संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा से आग्रह पर विधायक निधि से गंगासागर तालाब किनारे एक भव्य रंगमंच का निर्माण कराया गया। जिसका उद्घाटन आज फीता काटकर विधयाक, नगर पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा ने किया।

रंगमंच में लगे हुए कमरे को वार्डवासियों की मांग पर एक असहाय महिला को रहने हेतु दिया गया, जिससे उस असहाय महिला को आश्रय का सहारा मिलने पर महिला द्वारा विधायक को भावपूर्ण धन्यवाद किया गया।
उत्सव युवा मंडल के युवकों एवं वार्ड की महिलाओं ने विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष एवम वार्डपार्षद को गुलदस्ता भेंट कर साधुवाद दिया।
इस आयोजन में चन्द्रेश हिरवानी, बंटी शर्मा, अनिल दागा, दाउद खान, कमल निषाद, बबला निर्मलकर, लोकेश पाठक, दीपक चोपड़ा, अंचल साहू, नरेंद्र देशलहरा, अवधेश राजपूत,  आकाश साहू एवम वार्डवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट