बालोद
साहू संघ का त्रिवार्षिक आम चुनाव, युवराज बने अध्यक्ष
02-Jan-2023 2:21 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 2 जनवरी। तहसील साहू संघ दल्लीराजहरा का त्रिवार्षिक आम चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष (पुरुष) पद के लिए दो एवं उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जहां अध्यक्ष पद पर युवराज साहू, उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर रेखूराम साहू एवं उपाध्यक्ष (महिला) पद पर संगीता साहू ने अपनी जीत दर्ज की। सभी विजयी प्रत्याशियों को समाज के लोगों ने शुभकामनाएं दी। वहीं विजयी प्रत्याशियों ने सभी को साथ में लेकर समाज हित में कार्य करने की बात कही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे