बालोद
महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत
30-May-2022 5:13 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 30 मई। जिला मुख्यालय सहित जिले के कई हिस्सो मे आज महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखते हुये पूरे विधिविधान के साथ वट वृक्ष का पूजा अर्चना किये। आज के दिन सुहाग की लम्बी आयु के लिये व्रत रखकर वटवृक्ष का पूजा अर्चना करना बेहद शुभ माना जाता है।
इस बार आज और कल दो दिनों तक वट वृक्ष पूजन को शुभ माना गया है। जिसके चलते कुछ महिलाये आज व्रत रखकर पूजा अर्चना कर रही है। वहीं ग्रामीण इलाको मे कल व्रत रखकर पूजा अर्चना करेगी। शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत रखकर वट व्क्ष के नीचे सावित्री सत्यवान और यमराज की पूजा करने से पति की आयु लम्बी होती है और संतान सुख प्राप्त होता है। सुहागिन महिलाये इसी मान्यता को मानते हुये व्रत रखकर वट वृक्ष का पूजा अर्चना करते है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे