बालोद
12 सूत्रीय मांगों को ले वन कर्मियों की बेमुद्दत हड़ताल जारी
24-Mar-2022 6:02 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 24 मार्च। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर वन कर्मियों की बेमुद्दत हड़ताल जारी है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल में वन मंडल बालोद के अंतर्गत बालोद काष्ठागार डिपो परिसर में वन कर्मियों ने धरना दिया। धरना स्थल पर बालोद जिले के सभी वन परिक्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी लगभग 200 की संख्या में उपस्थित रहे तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष कृष्णापुरी गोस्वामी, संगठन मंत्री डामन ठाकुर, अजय अस्टिकर, वासुदेव गंधर्व, गजेंद्र जोशी, महेश साहू, अमिता भुआर्य, खेमचंद साहू, हीरामन रावटे, ढालसिंह देशमुख, श्यामलाल डडसेना एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे