बालोद

एसपी ने किया महिलाओं का सम्मान
09-Mar-2022 3:53 PM
एसपी ने किया महिलाओं का सम्मान

बालोद, 9 मार्च। पुलिस कार्यालय बालोद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर  पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर, डीएसपी  नवनीत कौर, डीएसपी राजेश बागड़े, डीएसपी  एस.एस मौर्य, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग, महिला सेल प्रभारी पदमा जगत, रीडर 1 नंदकुमार साहू, व जिला बल बालोद की महिला अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिले में सराहनीय कार्य करने वाली सभी महिला अधिकारी, कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक व आला अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं पर होने वाले अपराध जागरूकता, महिलाओं के कानूनी अधिकार, समानता का अधिकार, सामाज परिवार में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए महत्त्वपूर्ण जानकारियां साझा कर देश एवं समाज हित कार्यों में सहयोग करने आगे बढऩे हेतु मोटिवेट कर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
 


अन्य पोस्ट