बालोद
पालिका अध्यक्ष का किया आभार व्यक्त
02-Feb-2022 5:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दल्लीराजहरा, 2 फरवरी। नगर के वार्ड क्रमांक-26 में नेहरू स्कूल के सामने स्थित नाले का स्लैब जर्जर हो जाने से वहां गड्ढा हो गया था, जिससे नेहरू स्कूल के शिक्षक, स्टाफ और विद्यार्थियों को आने जाने में समस्याओं से जूझना पड़ रहा था, उक्त समस्या को वार्ड पार्षद टी ज्योति ने संज्ञान में लेकर त्वरित समाधान करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के निर्देश पर कर्मचारियों के माध्यम से नाली के ऊपर स्लैब ढाला गया है। आगामी दिनों में उक्त स्थान पर आने जाने में सभी को सुविधा मिलेगी। जिसके लिए विद्यालय परिवार ने पार्षद व अध्यक्ष को आभार व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे