बालोद

गीता दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ-भूपेश
29-Dec-2021 5:49 PM
गीता दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ-भूपेश

यादव समाज के गीता जयंती में शामिल सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 28 दिसंबर।
  बालोद शहर के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित राहुल यादव समाज द्वारा गीता जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। जहां उन्होंने समाज को एकता और अखंडता की ओर ले जाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हमारे सरकार की योजनाएं के अनुरूप आज यादव समाज काफी आगे बढ़ा है। उन्होंने इस दौरान गीता को विश्व का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ बताया जिला कोसरिया राउत यादव महासभा द्वारा आयोजित गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन को लेकर समाज को बधाई भी दी।

सामाजिक भवन के लिए 25 लाख की सौगात
मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान पर ग्राम जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रूपए, बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर में गार्डन निर्माण की घोषणा की। सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कोसरिया राउत यादव समाज द्वारा खुमरी पहंनाकर जोशीला स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कोसरिया राउत यादव समाज को गरिमापूर्ण कायर्क्रम के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

समाज के हित के लिए सरकार ने किया कार्य
मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पशुधन के संरक्षण एवं संवधर्न के लिए गांवों में गौठान निमार्ण के साथ ही गोधन न्याय योजना के माध्यम से दो रूपए किलो में गोबर खरीद रही है। राज्य में अब तक गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों, गौपालकों के खाते में 116 करोड़ रूपए राशि अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिनके पास जमीन नहीं है, गाय नहीं है। वह भी गोबर बेचकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यादव समाज के कई लोग दैहान का गोबर बेचकर लखपति बन गए हैं।

प्रदेश में लगभग 50 लाख मीट्रिक टन की धान खरीदी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समथर्न मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। प्रदेश के तेरह लाख से अधिक किसान अब तक धान विक्रय कर चुके हैं। लगभग पचास लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ली गई है। किसानों को धान की राशि का नियमित भुगतान भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्र्गों के विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है। सम्मेलन को संजारी बालोद विधायक  संगीता सिन्हा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला कोसरिया राउत यादव समाज के अध्यक्ष चन्द्रहास यादव सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट