बालोद
7 प्रधान आरक्षक बने उपनिरीक्षक
25-Dec-2021 4:13 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 25 दिसंबर। बालोद में पदस्थ सात प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। बलराम कोसे, होमप्रकाश सलामे, , जीवराज रावटे, सीता गोस्वामी, लता तिवारी, देवनाथ ठाकुर, लक्ष्मण प्रसाद नवरंगे को प्रधान आरक्षक से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बालोद, सदानंद कुमार द्वारा इन सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षक को स्टार सेरीमनी कंट्रोल रूम बालोद में आयोजित कर , स्टार लगाया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर, सोन साय मौर्य, बोनिफास एक्का, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग, निरीक्षक रोहित मालेकर तथा कार्यालय से टीपी मरकाम, छबि नायक, चेतन ठाकुर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे