बालोद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्ली राजहरा, 11 दिसंबर। प्रदेश में विभिन्न नगरीय निकायों में हो रहे चुनाव को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रभारियों की घोषणा की है। संगठन द्वारा अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े को नगर निगम भिलाई में चुनाव प्रभारी का दायित्व दिया है।
अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अनिल खोबरागड़े ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम भिलाई में हो रहे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रबंधन करने एवं व्यापक प्रचार प्रसार,जनसंपर्क कर अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रेरित करने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है ।
अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा अनिल खोबरागडे को भिलाई नगर निगम का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, उपाध्यक्ष सुजीत झा, महामंत्री राकेश द्विवेदी , महेंद्र सिंह ,मंत्री रमेश गुज्जर,जनार्दन सिंगरौल,भाजपा डौंडी मंडल के अध्यक्ष मनीष झा ,महामंत्री रामनारायण धनकर ,भीषम टंडन,मंत्री योगेंद्र सिन्हा ,कोषाध्यक्ष अजय चौहान, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा,दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष गीता मरकाम, जिला भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सत्या साहू,डौंडी मंगल के पूर्व अध्यक्ष सोमेश साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कासिम कुरेशी,जिला भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि राजेश दशोड़े,व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित कुकरेजा, नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष सोमेश सोरी आदि ने बधाई दी है।