बालोद

प्रदेश सरकार ने केन्द्र का खाद्यान्न अभी तक नहीं किया वितरित
03-Oct-2021 7:16 PM
प्रदेश सरकार ने केन्द्र का खाद्यान्न अभी तक नहीं किया वितरित

7-8 को भाजपा करेगी धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 3 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक योग भवन में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण काल में आम जनता को राहत देने के लिए प्रति व्यक्ति 5 किलो की दर से खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया था जो कि प्रदेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता में अभी तक वितरित नहीं किया गया है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

7 एवं 8 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दल्ली राजहरा मंडल ,डौंडी मंडल एवं डौंडीलोहारा मंडल क्षेत्र के समस्त शासकीय राशन दुकानों के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विरोध स्वरूप धरना देंगे। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित बालोद जिला लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के डौंडी मंडल, दल्ली राजहरा मंडल एवं डौंडीलोहारा मंडल के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। आज की महत्वपूर्ण बैठक को कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र महला, जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, दल्ली राजहरा मंडल के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, डौंडीलोहारा मंडल के अध्यक्ष रुपेश सिन्हा ,डौंडी मंडल के महामंत्री रामनारायण धनकर, नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष सोमेश सोरी, डौंडी मंडल के पूर्व अध्यक्ष छगन यादु ने संबोधित किया ।

बैठक का संचालन दल्ली राजहरा मंडल के महामंत्री राकेश द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम धुर्वे नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष अब्दुल तौसीन, जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, पार्षद विमला जैन, दल्ली राजहरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश दशोड़े, महेश पाण्डे, राजकुमार कुकरेजा, डौंडीलोहारा मंडल महामंत्री दारा सिंह भौषार्य, सुजीत झा, नीलावती साहू, सुखवंतिन ठाकुर,  उषा आस्टीकर ,गीता मरकाम, राधिका भारद्वाज, रजनी जायसवाल, अमेरिका निषाद, कुंती देवांगन,बंटी चोपड़े, नीलेश श्रीवास्तव, दमनदीप सिंह, सोनू ठगेल, भूपेंद्र श्रीवास ,उमेश विश्वकर्मा, सुनील साहू, रमेश जैन विशाल मोटवानी, रमेश गुज्जर, महेंद्र पिपरे, राजेश कांम्बले, संजीव मानकर, विजय भान, प्रमिला पारकर, ममता नेताम,  मातरम दास कोसरे, जसवंता नायक, मितेंद्र वैष्णव होरीलाल रावटे, भरत भाई पटेल, संदीप जैन, महावीर साहू, विमला जैन, सुरेश जायसवाल, राधिका भारद्वाज, पायल सोनी, लता गुप्ता, सुभद्रा ताड़ेकर, हिरेन्द्र गायकवाड़, पुष्प्जीत सिंह, कुंती देवांगन, नीतू नरेटी, राजू रावटे, अनुसुइया खरे, संगीता साहू, मानस दास, योगेन्द्र तिवारी, प्रकाश साहू, मनन गुप्ता, रमेश मित्तल, विजय भान सिंह, ललित कुमार जैन, जगत पाल सिंह, मनी राम बघेल आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट