बालोद

बुजुर्गों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधे लेगी बालोद पुलिस
23-Sep-2021 6:48 PM
बुजुर्गों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधे लेगी बालोद पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 बालोद, 23 सितंबर।
आज कल एक उम्र तक बच्चे अपने माता पिता के साथ रहते हैं और जैसे ही माता पिता वृद्ध हुए फिर उनके ही बच्चे ही उन्हें लाचार बना देते हैं। ऐसे बुजुर्गो के लिए बालोद पुलिस मसीहा बनकर उभरने जा रही है और एक मुहिम छेड़ दी है। जिसे सियान सुरक्षा अभियान नाम दिया गया है। 

इस अभियान के तहत लाचार बुजुर्गों का ख्याल रखा जाएगा, तो वहीं उनके हक के लिए बालोद जिले की पुलिस टीम हमेशा तैयार रहेगी। इस अभियान के तहत बालोद पुलिस ने एक नम्बर जारी किया है। अगर कोई बुजुर्ग प्रताडऩा का शिकार हो रहा है तो उस नम्बर पर संपर्क करेगा। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर उसे न्याय दिलाने का काम करेगी।

 


अन्य पोस्ट