बालोद

धर्मांतरण के खिलाफ युवा मोर्चा ने निकाली पदयात्रा
10-Aug-2021 7:10 PM
धर्मांतरण के खिलाफ युवा मोर्चा  ने निकाली पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 10 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर धर्मांतरण के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा बंजारी धाम से शुरू होकर मां गंगा मैया मंदिर झलमला तक हुए जहां बालोद शहर का भी भ्रमण युवा मोर्चा द्वारा किया गया। 

युवा मोर्चा द्वारा धर्मांतरण रोकने का निर्णय लिया गया है, आगामी दिनों में युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत की जा चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि यहां पर प्रदेश से जो युवा मोर्चा को निर्देश मिले हैं, उसके तहत यह पदयात्रा की जा रही है एवं उसे द्वारा काफी अच्छा निर्णय लिया गया है, जिसमें सबकी सहभागिता देखने को मिल रही है पदयात्रा में स्वस्फूर्त लोग पहुंचे हुए हैं और यहां पर धर्मांतरण एक बड़ी समस्या बनी हुई है जिसका निदान बेहद आवश्यक है।

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा पद यात्रा के माध्यम से धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत की जा चुकी है और आगे विभिन्न माध्यमों से यह प्रदर्शन किए जाएंगे धर्मांतरण प्रदेश के लिए एक बड़ी चुनौती है और इस पर नियंत्रण में लाना बेहद आवश्यक है। 

पदयात्रा में युवा मोर्चा सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता जनप्रतिनिधि आम जनता भी शामिल हो गए और जमकर उत्साह एवं जोश देखने को मिला।  पदयात्रा में पवन साहू प्रदेशमंत्री किसान मोर्चा, प्रमोद जैन जिला महामंत्री, देवलाल ठाकुर , लोकेश श्रीवास्तव, जिलाउपाध्याय भाजपा राकेश छोटू यादव ,जिला मंत्री शरद ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश साहू,  राजीव शर्मा, प्रेम साहू,  सुरेश निर्मलकर, शशीकांत निषाद, भूपेन्द्र श्रीवाश, जितेन्द्र साहू,  तोमन साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र देशमुख, खिलेश्वरी साहू, कार्तिका साहू जिला पंचायत सदस्य, बीरेन्द्र साहू, दानेश्वर मिश्रा, खेमलाल देवांगन, विकास जैन,  संजय साहू, संदीप साहू, एकांत पवार, जिला मंत्री सोनू ठेगले ,पलाश गुप्ता आदि  मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट