बालोद

हरेली पर मणिकंचन केंद्र में कई आयोजन जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना
08-Aug-2021 8:32 PM
हरेली पर मणिकंचन केंद्र में कई आयोजन जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 8 अगस्त।
नगर पंचायत डौड़ीलोहारा के तत्वावधान में मणिकंचन केन्द्र में हरेली का त्यौहार पारम्परिक ढंग से मनाया गया, जिसमे गेड़ी,सुरेली ख़ुर्सी दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही गौमाता को खिचड़ी खिलाकर पूजन भी किया गया, छतीसगडिय़ा व्यजंन का लुफ्त भी लिया गया और हरियर छत्तीसगढ़ की सपना को साकार करने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया। 

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू,अध्यक्षता  विद्या शर्मा और विशेष अतिथि के रूप में हस्तीमल सांखला एल्डरमेन,संजय गुप्ता एल्डरमेन,गजेन्द्र वर्मा एल्डरमेन और पार्षद झुमुक लाल कोसमा माया ठाकुर,अनितासाहू  ममता शर्मा,और मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश प्रधान ,उपयंत्री भानु प्रकाश घोष स्वच्छता प्रभारी महेंद्र साहू  सुभाष श्रीवास्तव   राम गुलाल सिन्हा पंकज चंद्राकर भानु  पटेल  राम  यश पटेल  ईश्वर आर्य  पुरुषोत्तम चंद्राकरऔर  महेंद्र बघेल और  स्वच्छता दीदी,एवं  समूह के महिलाएं एवं समस्त कर्मचारीउपस्थित रहे।

यह  आयोजन मुख्य नगरपालिका अधिकारी  राकेश प्रधान  के मार्गदर्शन में आयोजित की गई   और   खेल  कार्यक्रम में सीएमओ  राकेश प्रधान द्वारा  निर्णायक की भूमिका निभाई गई  जिसमें देवला भाई तमुरिया प्रथम  और  पूर्णिमा  निषाद  कुर्सी दौड़ में  दूसरा स्थान प्राप्त किया,जिसेअध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहाराद्वारा प्रथम पुरस्कारऔर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा दूसरा, पुरस्कार गणतंत्र दिवस के अवसर पर,प्रदान किया जाएगा।

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा हरेली के त्यौहार के सफल आयोजन के लिए सीएमओ राकेश प्रधान सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष एवं पूरे समस्त स्टाफ को बधाई दी।
 


अन्य पोस्ट