1. भारत में खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार -अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुई?
(अ)1951 में (ब) 1957 में (स) 1961 में (द) 1964 में
2. डबल फॉल्ट शब्द किस खेल से संबंधित है?
(अ) ब्रिज (ब) गोल्फ (स) क्रिकेट (द) टेनिस
3. निम्नलिखित में से किस खेल की टीम में महिला तथा पुरुष दोनों खिलाड़ी होते हैं?
(अ) कार्फबॉल (ब) नेटबॉल (स) सॉफ्ट बॉल (द) हैण्डबॉल
4. भारत ने ओलम्पिक खेलों में सर्वप्रथम भाग किस वर्ष लिया?
(अ)1924 में पेरिस ओलम्पिक (ब) 1912 में स्टॉकहोम ओलम्पिक (स) 1928 में एमस्टरडम ओलम्पिक (द) 1952 मे हेलसिंकी ओलम्पिक
5. अर्थशास्त्र में स्थैतिक तथा प्रावैगिक शब्दों का प्रयोग सर्वप्रथम किया था?
(अ) माल्थस ने (ब) मिल ने (स) मार्शल ने (द) वालरा ने
6. एक महानगर का तात्पर्य एक ऐसे शहर से है, जिसकी जनसंख्या का आकार हो?
(अ) 10 लाख से अधिक (ब) 15 लाख से अधिक (स) 20 लाख से अधिक (द) 25 लाख से अधिक
7. भारत की मिट्टी में दो तत्वों की कमी उर्वरकों के उपभोग को अधिक आवश्यक बनाती है। ये दो तत्व कौन-कौन से हैं?
(अ) नाइट्रोजन और लोहा (ब) फॉस्फोरस और नाइट्रोजन (स) एल्युमीनियम और लोहा (द) पोटैशियम और फॉस्फोरस
8. निम्नलिखित राष्ट्रमार्गों में से सबसे अधिक लंबाई किसकी है?
(अ) आगरा-मुंबई (ब) चेन्नई-थाणे (स) कोलकाता-हजीरा (द) पुणे-मछतीपत्तनम
9. सांभर झील राजस्थान के निम्नलिखित नगरों में से किसके निकटतम का क्षेत्र है?
(अ) भरतपुर (ब) जयपुर (स) जोधपुर (द) उदयपुर
10. भक्ति आंदोलन का प्रारंभ किसके द्वारा किया गया था?
(अ) अल्वार संतों द्वारा (ब) सूफी संतों द्वारा (स) सूरदास द्वारा (द) तुलसीदास द्वारा
11. ईश्वर से सानिध्य स्थापित करने के लिए किस भक्ति संत ने नृत्य एवं गान (कीर्तन) का माध्यम अपनाया?
(अ) शंकराचार्य (ब) चंडीदास (स) ज्ञानदेव (द) चैतन्य महाप्रभु
12. बनारस एवं इलाहाबाद के तीर्थयात्रा कर की समाप्ति के लिए किसने मुगल बादशाह के सामने बनारस के पंडितों का नेतृत्व किया था?
(अ) हरनाथ (ब) जगनाथ (स) कवीन्द्राचार्य (द) कवि हरिराम
13. अंग्रेज राजपूत सर टामस से निम्न में से किस मुगल शासक के काल में भारत आया?
(अ) अकबर (ब) हुमायूं (स) जहांगीर (द) शाहजहां
14. विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) कनाडा (ब) भारत (स) मैक्सिको (द) अमेरिका
15. कनाडा की सडबरी खान से क्या निकाला जाता है?
(अ) निकेल (ब) चांदी (स) प्लेटिनम (द) इनमें से सभी
16. म्यांमार की बाल्डविन खान किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) चांदी (ब) निकेल (स) तांबा (द) टिन
17. पनिका जनजाति मुख्य रूप से किस प्रदेश में पाई जाती है?
(अ) बिहार (ब) मध्यप्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) उड़ीसा
18. प्रजाति के बदले नृजाति समूह के प्रयोग का सुझाव किसने दिया है?
(अ) होबेल (ब) क्रोबर (स) स्पेंसर (द) हक्सले
19. दी. चैलेंज ऑफ वल्र्ड पॉवर्टी पुस्तक किसने लिखी है?
(अ) गुन्नार मिर्डल (ब) अल्वा मिर्डल (स) ए.डी. रॉस (द) एस.पी. नगेंद्र
20. भारत में पर्यावरण सुरक्षा आंदोलन का प्रवर्तक किसे कहा जाता है?
(अ) हेमवती नंदन बहुगुणा (ब) स्वामी सहजानंद (स) सुंदरलाल बहुगुणा (द) इनमें से कोई नहीं
21. भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम कब प्रारंभ किया गया था?
(अ) 2 अक्टूबर, 1951 ई. को (ब) 2 अक्टूबर, 1952 ई. को (स) 2 अक्टूबर, 1953 ई. को (द) 2 अक्टूबर, 1954 ई. को
22. किसने कहा है कि अपराध एक सामान्य घटना है?
(अ) लावेज जे. कार (ब) डेविड एब्राहमसेन (स) अलबर्ट के. कोहेन (द) इमाइल दुर्खीम
23. भारत में निम्नलिखित में से कौन सी एक झील में जल की लवणता अधिकतम है?
(अ) डल (ब) चिलिका (स) वुलर (द) सांभर
24. भारत में निम्नलिखित में से कौन से राज्य में काली मिर्च का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है?
(अ) तमिलनाडु (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) आंध्र प्रदेश
25. किसने कहा कि समाजशास्त्र एक कलात्मक विज्ञान है?
(अ) सी.एच. कूले (ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस (स) वी. पैरेटो (द) मैक्स वेबर
26. किस वर्ष चौथी पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई?
(अ) वर्ष 1969 (ब) वर्ष 1968 (स) वर्ष1967 (द)वर्ष 1966
27. ओक, बीच, बर्च, वालनट, एल्ब आदि के वृक्ष कहां पाए जाते हैं?
(अ) शीतोष्ण वर्षा वन (ब) मध्य अक्षांशीय पर्णपाती वन (स) भूमध्यसागरीय वन (द) विषुवतीय वन
28. मोन्टाना वन कहां पाए जाते हैं?
(अ) रॉकी पर्वत की पूर्वी ढाल पर (ब) रॉकी पर्वत की पश्चिमी ढाल पर (स) एंडीज पर्वत की पश्चिमी ढाल पर (द) एंडीज पर्वत की पूर्वी ढाल पर
29. किस वन को जंतुओं की दृष्टि से प्राकृतिक प्राणी उद्यान कहा जाता है?
(अ) स्टेपी वन (ब) मानसूनी वन (स) सवाना वन (द) इनमें से सभी को
----
सही जवाब- 1.(स)1961 में, 2.(द) टेनिस, 3.(अ) कार्फबॉल, 4.(स) 1928 में एमस्टरडम ओलम्पिक, 5.(ब) मिल ने, 6.(अ) 10 लाख से अधिक, 7.(ब) फॉस्फोरस और नाइट्रोजन, 8.(स) कोलकाता-हजीरा, 9.(ब) जयपुर, 10.(अ) अल्वार संतों द्वारा,11.(द)चैतन्य महाप्रभु, 12.(स)कवीन्द्राचार्य, 13.(स)जहांगीर,14.(स)मैक्सिको, 15.(द) इनमें से सभी, 16.(अ) चांदी, 17.(ब)मध्यप्रदेश में, 18.(द)हक्सले, 19.(अ)गुन्नार मिर्डल, 20.(स)सुंदरलालबहुगुणा, 21.(ब)2 अक्टूबर, 1952 ई. को, 22.(द) इमाइल दुर्खीम, 23.(द) सांभर,24.(ब)केरल, 25.(ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस, 26.(अ)वर्ष 1969, 27.(ब) मध्य अक्षांशीय पर्णपाती वन, 28.(द) एंडीज पर्वत की पूर्वी ढाल पर, 29.(स) सवाना वन।