नई दिल्ली, 21 नवम्बर। टेक दुनियाँ में आज एक ऐसा धमाका हुआ है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी – गूगल ने अकेले दम पर वो कर दिखाया जो सालों से नामुमकिन माना जाता था। Pixel 10 सीरीज़ के यूज़र्स अब iPhone, iPad और Mac पर डायरेक्ट AirDrop कर सकेंगे!
AirDrop जो अब तक सिर्फ़ ऐपल डिवाइसेज के बीच काम करता था, अब गूगल के नए Pixel 10 सीरीज़ में बिना ऐपल की कोई मदद लिए काम करने लगा है। गूगल ने ये पूरी तरह अपने दम पर किया है – न कोई पार्टनरशिप, न कोई तकनीकी कोऑर्डिनेशन ऐपल से।
कैसे काम करता है ये जादू?
Pixel 10 से फाइल भेजनी हो तो iPhone/iPad/Mac वाले को सिर्फ़ 10 मिनट के लिए AirDrop को “Everyone” पर सेट करना पड़ेगा (10 मिनट बाद अपने आप वापस “Contacts Only” हो जाता है)।
इसके बाद Pixel का Quick Share ऐपल डिवाइस को अपने आप डिटेक्ट कर लेगा।
फाइल सेंड करो – ऐपल वाले को बिल्कुल नॉर्मल AirDrop प्रॉम्प्ट दिखेगा, Accept करो और फाइल पहुँच गई!
उल्टा भी काम करता है – iPhone से Pixel 10 पर AirDrop किया जा सकता है, Pixel वाले को सिर्फ़ अप्रूव करना है।
कनेक्शन बिल्कुल डायरेक्ट, peer-to-peer है – न कोई सर्वर, न कोई डेटा लॉगिंग, न कोई बीच का झोल।
गूगल का दावा
गूगल के स्पोक्सपर्सन एलेक्स मोरिकोनी ने कहा, “ये फीचर सबसे पहले सिर्फ़ Pixel 10 सीरीज़ में आ रहा है, जल्दी ही दूसरे एंड्रॉयड डिवाइसेज में भी रोलआउट होगा। पूरी तकनीक गूगल की इन-हाउस टीम ने बनाई है। हमने खुद सिक्योरिटी रिव्यू करवाया और थर्ड-पार्टी फर्म NetSPI से पेनेट्रेशन टेस्टिंग भी कराई है।”
गूगल ने साफ कहा – इसमें ऐपल का कोई कोड, कोई बैकडोर, कोई वर्कअराउंड नहीं यूज़ किया गया है।
ऐपल ने अभी चुप्पी साध रखी है
ऐपल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि वहां हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि AirDrop अब तक ऐपल का सबसे मजबूत मालिकाना फीचर था।
गूगल ने कहा है कि वो ऐपल के साथ भविष्य में कोऑपरेशन के लिए पूरी तरह खुले हैं ताकि एंड्रॉयड-iOS के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और बेहतर हो।
(Google Security Blog & Android Authority)