ताजा खबर
तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता बने आईएफएस अधिकारी
09-May-2026 10:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सीएम-वनमंत्री ने दी बधाई
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 9 मई। रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव निवासी अजय गुप्ता का चयन भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में हुआ है। अजय ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 91वीं रैंक हासिल की है।
अजय के पिता तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहण का काम करते हैं। परिवार खेती-किसानी और वनोपज संग्रहण से जुड़ा रहा है। अजय भी छुट्टियों के दौरान माता-पिता के साथ जंगलों में तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहण में मदद करते थे।
उन्होंने 10वीं में 92.66 प्रतिशत और 12वीं में 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बाद में उनका चयन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में हुआ। पढ़ाई के दौरान उन्हें छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिला।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने अजय को बधाई दी
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


