ताजा खबर

कल आरसीबी रायपुर में 2.0 रिकार्ड बनाएगी या केकेआर रोड़ा बनेगी
12-May-2026 9:47 PM
कल आरसीबी रायपुर में 2.0 रिकार्ड बनाएगी या केकेआर रोड़ा बनेगी

रायपुर, 12 मई। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को आईपीएल 26 का 57वां मुकाबला आरसीबी  और केकेआर के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए केकेआर को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, जबकि आरसीबी रायपुर में 2-0 का रिकॉर्ड हासिल करने उतरेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन की खराब शुरुआत के बाद पिछले चार मैचों में लगातार जीत दर्ज कर शानदार वापसी की है। पिछले मैच में फिन एलन के 47 गेंदों में 100 रनों के शतक ने टीम का हौसला बढ़ाया है। गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन की किफायती गेंदबाजी आरसीबी के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के लिए बड़ी चुनौती होगी।

हालांकि विराट कोहली पिछले दो मैचों से खाता नहीं खोल सके हैं, लेकिन क्रुणाल पांड्या और देवदत्त पडिक्कल की फॉर्म टीम के लिए राहत की बात है। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार (21 विकेट) और जोश हेजलवुड की जोड़ी रायपुर की पिच पर कहर ढाने को तैयार है।

मुख्य तथ्य
आमने-सामने: दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले हुए हैं, जिनमें KKR ने 20 और RCB ने 15 जीते हैं।

टास 6.30 बजे

मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 

जीत KKR के प्लेऑफ के सपनों को संजीवनी देगी, जबकि हार उनके सफर को लगभग खत्म कर सकती है।


अन्य पोस्ट