ताजा खबर

नरेंद्र बैंगल्स के चोर गिरफ्तार,3.50 लाख बरामद
02-Apr-2026 10:30 PM
नरेंद्र बैंगल्स के चोर गिरफ्तार,3.50 लाख बरामद

रायपुर, 2 अप्रैल। गोल बाजार स्थित नरेंद्र बैंगल्स दुकान में 3.50 लाख रुपए नगद चुराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाबालिग है। इनसे चोरी की पूरी रकम  बरामद कर ली गई। यह चोरी परसों रात हुई थी।

दुकान संचालक की रिपोर्ट,सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दुकान का ही एक स्टाफ अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर यह चोरी की थी।

 आरोपियों द्वारा पूर्व में दुकान की स्थिति, नगदी रखने के स्थान एवं समय का अवलोकन कर योजना बनाई और रात  चोरी की। 
संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर  उन्होंने चोरी स्वीकार की। इनमें 

 विजय सिका  19 
 निवासी आदर्श नगर गली नंबर 03 गुढियारी थाना गुढियारी को गिरफ्तार किया। नाबालिग को  जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालय की अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपियों के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है।


अन्य पोस्ट