ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर कांग्रेस संचार विभाग द्वारा महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को काम करते हुए देख कर सुखद अनुभूति होती है। पहले के जमाने में प्रिंट मीडिया में पूरे रायपुर में तीन-चार महिला पत्रकार ही दिखती थी। यह बड़ी उपलब्धि है कि आज रिपोर्टिंग और एंकरिंग दोनों ही स्थानों पर महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। आज की नारी सशक्त हो गयी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करना महिलाओं के लिये बड़ी चुनौती है आप सब इस चुनौती को बखूबी निभा रही है। आम सबको सम्मानित करके हमें खुशी हो रही है।
राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिला पत्रकार है यह देख कर सुखद आश्चर्य हो रहा है। महिला दिवस पर महिला पत्रकारों के सम्मान की यह परंपरा केवल छत्तीसगढ़ में देखने को मिलती है।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आप सबका सम्मान ग्रहण करने आना कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता वंदना राजपूत एवं वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, आभार वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ नेता महेन्द्र छाबड़ा, डॉ. राकेश गुप्ता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे, अशोक राज आहूजा, प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, प्रकाश मणी वैष्णव, सौरभ साहू, ऋषभ चंद्राकर, शिल्पा देवांगन, नीता लोधी, दीप्ति दुबे उपस्थित थे।


