ताजा खबर

कोलकाता, गोहाटी से सट्टा आपरेट कर रहे 14 सटोरिए गिरफ्तार, 6 सीजी के
16-Apr-2025 6:45 PM
कोलकाता, गोहाटी से सट्टा आपरेट कर रहे 14 सटोरिए गिरफ्तार, 6 सीजी के

30 लाख के सामान, 500 एकाउंट जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अप्रैल । महोदव सट्टा एप के पैनलों से ऑन लाईन बैटिंग कराने  करने वाले  14 सटोरिये गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें झारखण्ड के 3, म.प्र. के 2, पंजाब  उ.प्र. और  बिहार का 1-1 एवं छ.ग. के 06  सटोरिए हैं। पुलिस ने इन सभी को सोमवार को पकड़ा था। इनसे पूछताछ और जब्तियों के बाद आज विधिवत गिरफ्तार किया गया। ये लोग महादेव एप के पैनलों से कोलकाता एवं गुवाहाटी (असम) में बैठकर कर रहे ऑन लाईन सट्टा खिलाते रहे। ये लोग 03 पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651  तथा LOTUS 656 नाम से पैनल  संचालन करते। इनसे सट्टा संचालन में प्रयुक्त 67 मोबाईल फोन, 08  लैपटॉप, 04 राउटर, 94 विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 15  विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 03 बैंक चेकबुक, 01  सिक्युरिटी कैमरा, 04  पावर एक्सटेंशन बोर्ड 03 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब जब्त किया गया है । इनकी कुल कीमत लगभग 30 लाख  रूपये है ।एसएसपी लाल उमेद सिंह ने आज शाम कंट्रोल रूम में पत्रकारों से खुलासा करते हुए बताया कि  लोग  रकम  500 बैंक खातों में  करोड़ो रूपये का लेन-देन करते थे।

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच - 2025 के इस सीजन में अब तक  17 प्रकरणों में 41 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 72,27,700/- रूपए के मोबाइल, लैपटॉप, नगदी जब्त  किया जा चुका है
सभी को धारा 4(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 318(4), 61(2), 112(2) बीएनएस तथा भारतीय तार अधिनियम 25सी में गिरफ्तार किया गया है । इन गिरफ्तार आरोपियों द्वारा ऑन लाईन सट्टा संचालन हेतु एक दर्जन से अधिक एप, आई डी, पैनल एवं लिंक Gajanand app, Mr bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassiceÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh app, Gold363 app का उपयोग किया गया था । और  सट्टे के पैसों के लेन-देन किये जाने वाले 1500 से अधिक बैंक खाताओं को फ्रीज कराने  बैंको को पत्र भेजा  गया है पत्राचार।

13 अप्रैल  को स्थानीय इनपुट के आधार पर  पंडरी ओव्हर ब्रीज के नीचे ऑनलाईन सट्टा खिलाते निखिल वाधवानी  31  निवासी दीपक कालोनी न्यू राजेन्द्र नगर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई । 
इस पर पुलिस टीम  कोलकाता एवं गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुये कोलकाता में रेड कार्यवाही करते हुये न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंटसे 06 एवं राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 तथा गुवाहाटी में  बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06  सहित कुल 14 सटोरियों  को ऑन लाईन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया।


 

कोलकाता से पकड़े गये आरोपी
01. पंकज वासवानी 24 साल निवासी गोधू चौक सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
02. रवि सजनानी 36 साल निवासी जे-11 ग्रीन ऑर्चिड दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।
 
03. रोशन कुमार ठाकुर  20 साल निवासी ग्राम मिलकीटोला थाना अलीनगर जिला दरभंगा (बिहार)।
04. प्रतीक सोनी  20 साल निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा मंदिर चौक थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
05. संदीप अमरानी 30 साल निवासी शिव टॉकिज के पीछे कटनी कैम्प उमरिया थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)।
06. अंकुल मिश्रा  21 सालनिवासी बॉस मेडिकल के पास मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
07. दीपांशु गुप्ता 23 साल निवासी देवी मंदिर गली मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
08. ताज्जु मसीह  42 साल निवासी ग्राम कतिब थाना भटारा जिला गुरदासपुर (पंजाब)। हाल पता - शारदापारा कैम्प 7 02 भिलाई पावर हाउस थाना सुपेला जिला दुर्ग। 
गुवाहाटी असम से पकड़े गये आरोपी
01. कुशल साहू  24 साल निवासी वार्ड नंबर 12 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
 
02. जीत सिंह 25 साल निवासी कैम्प -01 स्टील नगर भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग। 
03. सूजल रूपरेला  19 साल निवासी गली नंबर 03 कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर। हाल पता - ओम अस्पताल के पास चंगोराभाठाथाना डी.डी.नगर रायपुर। 
  
04. अनुराग डहरिया  25 साल निवासी श्रीवास्तव कालोनी थाना कोडिपुरा छिंदवाड़ा (म.प्र.)।
05. हरदीप सिंह  19 साल निवासी स्टेशन के सामने मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
06. भानू सिंह राजपूत  25 साल निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा आगरा (उ.प्र.)।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news