ताजा खबर

कॉस्मेटिक दुकानों पर छापा
27-Apr-2026 9:16 PM
कॉस्मेटिक दुकानों पर छापा

  एक्सपायरी उत्पादों की जांच  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अप्रैल। उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शहर की कॉस्मेटिक दुकानों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में दस्तावेजों और उत्पादों की गहन जांच की गई।

अधिकारियों की टीम ने बंजारी रोड, गोल बाजार, रामदेव मार्केट और बंजारी चौक क्षेत्र की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान फेस वॉश, सनस्क्रीन, फेशियल जेल, हेयर रिमूवर क्रीम और पाउडर जैसे उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट की बारीकी से पड़ताल की गई।

निरीक्षण में कुछ दुकानों को बिना बिल के खरीद-बिक्री न करने और नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानक उत्पाद उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


अन्य पोस्ट