ताजा खबर

सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए, अंतिम तिथि 31 जुलाई
27-Apr-2026 8:52 PM
सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए, अंतिम तिथि 31 जुलाई

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल। भारत के नागरिक इस वर्ष 31 जुलाई तक गणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित होने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सुझाव भेज सकते हैं। यह जानकारी सोमवार को जारी एक सरकारी बयान में दी गयी।

इसमें कहा गया है कि सुझाव केवल राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के शीर्ष नागरिक पुरस्कारों में हैं।

ये नागरिक पुस्कार 1954 में शुरू किये गए थे और इसकी घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है।

बयान में कहा गया है, "इन पुरस्कारों का उद्देश्य 'विशिष्ट कार्य' को मान्यता देना है। ये कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सरकारी सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए दिए जाते हैं।"

इसमें कहा गया कि सरकार पद्म पुरस्कारों को ’जन पद्म’ में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे नामांकन/सुझाव भेज सकते हैं, जिसमें उनका स्वयं का नाम भी हो सकता है। (भाषा)


अन्य पोस्ट