ताजा खबर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करे सरकार: राहुल गांधी
10-Feb-2025 9:59 PM
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करे सरकार: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 10 फरवरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि सरकार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कर उन्हें मान-सम्मान देना चाहिए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने संसद भवन स्थित राहुल गांधी के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले भी थे।

गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘आंगनवाड़ी बहनें दिनभर काम करती हैं, बहुत मेहनत करती हैं। भुखमरी और कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में आंगनवाड़ी बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेकिन आज सरकार द्वारा उपेक्षित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी समस्याओं की सुनवाई और सम्मान को भी तरस गई हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश के विकास में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें उचित मान-सम्मान देना चाहिए। ये देश की सभी आंगनवाड़ी बहनों का अधिकार है।’’ (भाषा)

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news