ताजा खबर
रायपुर में सेट की स्थापना की मांग, सीएम के नाम ज्ञापन
25-Nov-2024 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 नवम्बर। राज्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टोरेट परिसरों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्रभारवाद को समाप्त करने, रायपुर में प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सेट) की स्थापना, केन्द्र के समान बकाया 3% महंगाई भत्ता कर्मचारियों व पेंशनरों को दिए जाने तथा संविदा प्रथा को बंद करने संबंधी मांग शामिल है। रायपुर के प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री ए के चेलक, जिला अध्यक्ष ओ पी पाल के नेतृत्व में पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, पूर्व महामंत्री पूरन सिंह पटेल, अन्य पदाधिकारी,जी आर बसोने, डॉ विनोद वर्मा,सरोज खोबरागड़े ,गुलशन जायसवाल, सुनीता जायसवाल,रंजिता मिश्रा, सुनीता नामदेव, ए के घोष, बी आर रावत, बी एल साहू, बी एस दसमेर, डी के पांडे,नागेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


