ताजा खबर
तमिलनाडु: सीएम विजय ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान
26-May-2026 9:29 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय ने सीमांत किसानों के सहकारी बैंकों से लिए गए 50,000 रुपए तक के फसल लोन माफ़ कर दिए हैं.
सीएम जोसेफ़ विजय ने सोमवार को यह एलान भी किया कि जिन बड़े किसानों ने सहकारी बैंकों से फ़सल लोन लिया है, उन्हें भी 5 हजार रुपये की राहत दी जाएगी.
सीएमओ तमिलनाडु ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है.
यह घोषणा सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद की गई.
बैठक में कृषि और किसान कल्याण मंत्री आर विनोथ, सहकारिता मंत्री वी गांधीराज, वित्त मंत्री एन मैरी विल्सन और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.
सरकार के मुताबिक, विजय के इस फ़ैसले से लगभग 14,22,000 किसानों को फ़ायदा होगा और सरकार पर 2,044.46 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ख़र्च आएगा. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


