ताजा खबर

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली परोल
26-May-2026 10:37 AM
गुरमीत राम रहीम को फिर मिली परोल

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की परोल दी गई है.

डेरा के प्रवक्ता और अधिवक्ता जितेंद्र खुराना ने बताया कि परोल अवधि के दौरान राम रहीम अपने सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में रहेंगे.

दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सज़ा काट रहे डेरा प्रमुख फिलहाल हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट