राष्ट्रीय
हिमाचल प्रदेश उपचुनाव: भाजपा के आशीष शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा सीट जीती
13-Jul-2024 4:36 PM
शिमला, 13 जुलाई हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के आशीष शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र वर्मा को 1,571 मतों के अंतर से हरा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बुधवार को राज्य में जिन तीन सीटों पर उपचुनाव हुए थे उनमें से भाजपा ने केवल इसी सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, देहरा और नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्रों में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
हमीरपुर में, भाजपा उम्मीदवार शर्मा को 27,041 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वर्मा को 25,470 वोट मिले।
हमीरपुर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का संसदीय क्षेत्र है। (भाषा)