राष्ट्रीय

स्पेन के प्रधानमंत्री पर भड़के इलॉन मस्क
04-Feb-2026 1:27 PM
स्पेन के प्रधानमंत्री पर भड़के इलॉन मस्क


कड़ी आलोचना की है. स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज ने मंगलवार को स्पेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करने का एलान किया था.

इस पर प्रतिक्रया देते हुए इलॉन मस्क ने एक्स पर लिखा, "गंदा सांचेज स्पेन की जनता के लिए एक तानाशाह और गद्दार है."

इस पोस्ट के आधे घंटे बाद मस्क ने आलोचना की आड़ में अपनी बदजुबानी को और तीखा करते हुए लिखा, "सांचेज एक असली फासिस्ट अधिनायकवादी हैं" 

मंगलवार को दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांचेज ने कहा, "हमारे बच्चों का सामना एक ऐसे क्षेत्र से हो रहा है जो उनके अकेले खोजने के लिए नहीं बना है....हम इसे अब और स्वीकार नहीं करेंगे."

स्कूलों में मोबाइल और सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ हैं जर्मनी के वित्त मंत्री

प्रतिबंध के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अब उम्र की पुष्टि करने वाले यानी एज वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने होंगे. स्पैनिश प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अगले हफ्ते उनकी सरकार एक नया बिल लेकर लाएगी, जो गैरकानूनी और नफरत फैलाने वाले कंटेट के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के अधिकारियों को जबावदेह बनाएगा.

सांचेज के इस एलान पर गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट, टिकटॉक, स्नैपचैट और मेटा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

वहीं स्पेन के बाद अब ग्रीस भी 16 साल के कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने पर विचार कर रहा है. फ्रांस और ब्रिटेन में ऐसे प्रतिबंध पर सोच विचार किया जा रहा है.

दिसंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने वाला पहला देश बना.


अन्य पोस्ट