ताजा खबर
हिंदू भौगोलिक पहचान है, हिमालय से हिंद महासागर के बीच रहने वाले सभी हिंदू हैं : अश्विनी चौबे
01-May-2022 9:28 AM
.jpg)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
हैदराबाद, 1 मई। केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने शनिवार को दावा किया कि ‘‘हिंदू’’ भौगौलिक पहचान है और हिमालय से हिंद महासागर के बीच रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं।
केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य और जन वितरण तथा पर्यावरण राज्यमंत्री ने यह टिप्पणी ‘ डिजिटल हिंदू संगोष्ठी’ के 10वें संस्करण में की, जिसका आयोजन हैदराबाद में भारत नीति संगठन करता है।
उन्होंने कहा, ‘‘कई विदेशी बुद्धिजीवी इस तथ्य से सहमत हैं कि हमारा देश ज्ञान की भूमि है। हम सभी को भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए।’’
चौबे ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हिंदू एक जीवनशैली है और हमें ‘‘ हिंदू’’शब्द को कभी सीमाओं में सीमित नहीं करना चाहिए। हिंदू भौगोलिक पहचान है। सभी लोग, जो हिमालय से हिंद महासागर के भूभाग पर रहते हैं वे हिंदू हैं।’’ (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे