ताजा खबर

भाठागांव में साढ़े 5 एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर चली जेसीबी
09-Sep-2025 8:24 PM
भाठागांव में साढ़े 5 एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर चली जेसीबी

रायपुर, 9 सितम्बर। निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग ने भाठागांव में दो स्थानों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग साढ़े चार एकड़ और लगभग 1 एकड़ कुल लगभग साढ़े 5 एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चलाया। कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता शीष श्रीवास्तव, उप अभियंता  सागर ठाकुर की उपस्थिति में यह  अभियान चलाया।


अन्य पोस्ट