Today's Picture
रमजान के 30 रोजे के बाद शनिवार को प्रदेशभर में मुस्लिम समाज ईद-उल-फितर परंपरागत उत्साह के साथ मना रहा है। सुबह सभी ईदगाह और मस्जिदों में विशेष नमाज के बाद बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने गले मिलकर मुबारक बाद दी। इस मौके पर हिंदू, सिख ईसाई समुदाय के लोग भी ईदगाह पहुंच कर बधाई दी। सेवई की खुशबू और मिठास से घर-घर महकते रहे। इसलिए इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’
21-Mar-2026 1:07 PM


