Today's Picture

अमित जोगी ने कंगना के बारे में पोस्ट किया कि ..
10-Sep-2020 2:44 PM
अमित जोगी ने कंगना के बारे में पोस्ट किया कि ..

छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व विधायक अमित जोगी ने शिवसेना द्वारा अभिनेत्री कंगना के ऑफिस को तोडऩे के खिलाफ एक व्यंग्य पोस्ट किया है कि एक बाला साहेब ठाकरे थे जिन्होंने बाबरी मस्जिद गिरवाई थी, और एक उद्धव ठाकरे हैं जिन्होंने कंगना का ऑफिस गिरवाया है। अमित जोगी ने कंगना के लिए लिखा है- खूब लड़ी मर्दानी, मनाली वाली रानी। एक अकेली वीरांगना महाराष्ट्र के पूरे सिस्टम, शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी पर भारी पड़ रही है। मणिकर्णिका के मलबे पर नए महाराष्ट्र का निर्माण होगा इस शुभकामना के साथ जनता कांग्रेस कंगना के साहस को सलाम करती है। इस व्यंग्य की तारीफ करते हुए कंगना ने इसे ट्विटर पर भी पोस्ट किया है। 


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी