सरगुजा

स्वामी आत्मानंद कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
02-Dec-2025 9:44 PM
स्वामी आत्मानंद कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,2 दिसंबर।
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम मॉडल कॉलेज, अंबिकापुर (केशवपुर) में गत 28 नवंबर को जनजातीय नायको, संस्कृति और परंपरा पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ भारती और जनजातीय नायकों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। विधायक प्रबोध मिंज ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजातीय समाज की जीवनशैली और जनजातीय परंपराओं की विशिष्टताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न जनजातीय नायकों के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि, महापौर  मंजुषा भगत ने सरगुजिया बोली में अपनी बात रखी। उन्होंने जनजातीय समाज की बोली और संस्कृति को बचाए रखने और उसके संरक्षण के महत्व पर ज़ोर दिया। मुख्य वक्ता इंदर भगत ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के नायकों की भूमिका को बहुत ही विस्तार से बताते हुए सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रविन्द्र स्वर्णकार,पावन पूर्णाहुति भगत, राम भगत,यदुवंश केरकेट्टा,पवन, हिमांशु भगत,मनोज पासवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रिज़वान उल्ला के द्वारा किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा जनजातीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई,कार्यक्रम में टीम उमंग द्वारा कर्मा नृत्य, कोमारम भीम आधारित नृत्य-नाटक, रंगोली, कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता, पोस्टर-हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी तथा जनजातीय व्यंजनों का फूड स्टॉल प्रमुख आकर्षण रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में इस आयोजन की संयोजक मिस. मधुलिका कुजूर और सह-संयोजक अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट