सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 दिसंबर। लक्ष्मी गुप्ता को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया गया है।
अभी लक्ष्मी गुप्ता पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी में सरगुजा जिला के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे, ये उनका दूसरा कार्यकाल था, इससे पहले लक्ष्मी गुप्ता पिछड़ा वर्ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 2 बार प्रदेश महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। अगर बात करें सामाजिक दायित्व की तो लक्ष्मी गुप्ता प्रदेश साहू संघ में भी दो बार प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, साहू समाज के संभाग अध्यक्ष भी रह चुके हैं। और बात करें अगर व्यापारिक संगठन का सरगुजा संभाग की सबसे बड़ी संस्था किसान और व्यापारियों की संस्था किसान मित्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में आप किसान मित्र व्यापारी संघ के संरक्षक भी हैं, और भारत कृषक समाज के महामंत्री का दायित्व भी निभा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ कलाकार संस्थान के सरगुजा संभाग के संयोजक की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। साहू समाज के राष्ट्रीय एवं राजनीति और समाज में एक लंबा अनुभव के साथ अभी तक हर जिम्मेदारी के प्रति समर्पित रही है, उनकी सोच,ईमानदारी एवं समर्पण कांग्रेस संगठन के प्रति,समाज के प्रति,सभी को साथ लेकर चलने की काबिलियत,निष्ठावान एवं सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का हुनर प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी लक्ष्मी गुप्ता ने एक अमिट छाप छोड़ी और आज उसका ही प्रतिफल है कि राहुल गांधी की सोच के अनुरूप जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के तहत लक्ष्मी गुप्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक का नवीन दायित्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद द्वारा दिया गया है, जिससे प्रदेश और जिले में पिछड़ा वर्ग की आवाज बुलंद हो सके और पिछड़ा वर्ग के साथ न्याय हो सके।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग का राष्ट्रीय समन्वयक बनाए जाने पर लक्ष्मी गुप्ता ने कहा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय समन्वयक का नया दायित्व मिला है। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का,प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट,राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अनिल जय हिंद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी ताम्रध्वज साहू,पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव,नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
लक्ष्मी गुप्ता की नियुक्ति से हर्ष का माहौल व्याप्त है।


